{"_id":"63cad285aab9bb204f5c1858","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-59927-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 20 Jan 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। पिटाई से मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस व मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृतक के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी ने डीएम से कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुर चंदनभारी कोकल के मजरा मुरावन पुरवा निवासी लाजवंती के पति बृजलाल की बीते वर्ष सात नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दाह संस्कार के बजाय शव को दफना दिया गया था। महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर पति को पीटने का आरोप लगाया था। बताया था कि चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।
इसकी शिकायत उसने डीएम नेहा प्रकाश से की थी। जिसके बाद उन्होंने शव को बाहर निकाल उसका पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। शुक्रवार को पुलिस व जिला प्रशासन ने उनके आदेश का पालन कराया।