फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   muradabad won the match

मुरादाबाद को उन्नाव ने 20 रनों से दी शिकस्त

Mon, 25 Jan 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 25 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तीसरे क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद को 20 रनों से हराकर उन्नाव सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


विजेता टीम के खिलाड़ी जितेंद्र दीक्षित ने 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और मुरादाबाद के दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाबा हॉकी एकेडमी ने उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया है।

पॉयनियर ग्रुप ऑफ पब्लिक स्कूल्स की ओर से शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्व. कृष्ण प्रताप सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुरादाबाद व उन्नाव टीम के बीच खेला गया। उन्नाव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के विनय मिश्रा ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली। जितेंद्र दीक्षित ने 29 और राहुल ने 22 रनों का योगदान किया। मुरादाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवा ने चार विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद टीम सात विकेट गंवाकर महज 141 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज सोनू ने 54 व बाकर जैदी ने 30 रनों का योगदान किया लेकिन जीत के लक्ष्य को छू नहीं सके।

उन्नाव की ओर से गेंदबाजी कर रहे अनुराग व जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। जितेंद्र दीक्षित को शानदार प्रदर्शन के लिए बाबा हॉकी एकेडमी की तरफ से ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। निर्णायक अनूप कुमार व पंकज गौतम रहे।


स्कोरिंग नाजिम अली ने की। इस अवसर पर आयोजक सैय्यद आसिफ किरमानी, फैज खान, महताब आलम, जहीन खान, अकबर मिर्जा, आसिफ खान, मोहम्मद शुएब, उवैश अहमद, रिजवान अहमद बाबू, आरिफ उल्ला, रऊफ अली, शादाब खान, जमीर खान, रेहान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed