फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Newborn dies after roadside delivery behind a sheet.

Bahraich News: सड़क किनारे चादर की आड़ में प्रसव, नवजात की मौत

Thu, 15 Oct 2026 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after roadside delivery behind a sheet.
पयागपुर क्षेत्र में सड़क के किनारे चादर की आड़ में प्रसव करातीं महिलाएं।
पयागपुर। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाने के लिए परिजन एंबुलेंस के बजाय ई-रिक्शा से निकल पड़े। बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर पैतौरा मोड़ के पास महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आसपास मौजूद महिलाओं ने सड़क किनारे चादर की आड़ में प्रसव कराया। हालांकि, जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला और नवजात को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

खुटेहना गांव निवासी गंगाजली को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर लेकर पहुंचे थे। वहां महिला चिकित्सक डॉ. पल्लवी ने स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी के अनुसार, महिला को रेफर करने के बाद परिजनों से एंबुलेंस बुलाने की बात कही गई थी। परिजनों ने पहले घर जाकर कुछ सामान लेने और फिर ई-रिक्शा से जिला अस्पताल जाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर उन्हें महिला को जल्द जिला मुख्यालय पहुंचाने की जरूरत बताई गई। इसके बावजूद परिजन उसे ई-रिक्शा से लेकर घर चले गए। इसके बाद बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर पैतौरा मोड़ के पास गर्भवती की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। आगे यात्रा करना मुश्किल होने पर आसपास मौजूद महिलाओं ने चादर की आड़ में प्रसव कराया। नवजात की मौत के बाद परिजन दोनों को लेकर गांव लौट गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed