{"_id":"6acfcef8a9b485ce310d8c54","slug":"six-teachers-from-the-district-have-become-state-level-master-trainers-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-158581-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिले के छह शिक्षक बने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिले के छह शिक्षक बने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन
लखनऊ से प्रशिक्षित होकर लखनऊ से लौटे शिक्षकों का किया गया स्वागत।
पयागपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के तत्वावधान में 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के छह शिक्षकों ने प्रोजेक्ट आधारित अधिगम का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम इंदिरा नगर, लखनऊ स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय के प्रशिक्षण सभागार में हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशन में जिले के छह शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद ये सभी राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर बन गए हैं। अब ये जिले के जूनियर विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण देंगे।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना है। इस पद्धति से बच्चों की आलोचनात्मक सोच, खोजपरक दृष्टिकोण और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उनमें आपसी सहयोग और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना भी विकसित होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों में राजेश कुमार मिश्र, नंदकुमार शुक्ल, संदीप मेहरोत्रा, सुनील कुमार सिंह परिहार, चंद्रशेखर वर्मा और रवींद्र चौधरी शामिल हैं।