{"_id":"675313e9d9c436f98c061dad","slug":"municipal-administration-issued-guidelines-for-safe-operation-of-buses-in-cold-bahraich-news-c-98-1-slko1007-123635-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ठंड में बसों को सुरक्षित संचालन के लिए निगम प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ठंड में बसों को सुरक्षित संचालन के लिए निगम प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन
Fri, 06 Dec 2024 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच घना कोहरा भी छाने लगा है। ऐसे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगम मुख्यालय प्रशासन की ओर से बसों पूरी तरह ठंड से बचाव के लिए व्यवस्था कर सुरक्षित बसों के संचालन कराने का निर्देश जारी किया है।
निगम मुख्यालय प्रशासन के निर्देश के बाद देवीपाटन मंडल के सेवा प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने भी जिले की दोनों रोडवेज समेत गोंडा व बलरामपुर डिपो के एआरएम को पत्र जारी कर निगम मुख्यालय की ओर से जारी किए गए 12 बिंदुओं के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए ठंड व कोहरे के बीच बसों में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश की अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
...............................................................
बसों में यह होनी चाहिए व्यवस्था
एसएम ने सभी एआरएम को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि डिपो की सभी बसों में निर्धारित क्वालिटी के रेट्रो रिफलेक्टिव टेप लगाने, बसों में स्पीड कंट्रोल डिवाइस एक्टिव करने, बसों की विद्युत वायरिंग दुरूस्त रखने, बसों का इंडीकेटर, हेडलाइट, बैकलाइट, टेल लाइट, साइड इंडीकेटर व हार्न सही तरह से कार्य करें, बस ऑलवेदर बल्ब से सुसज्जित हों, वाइपर दुरुस्त हो, खिड़कियों पर रबर लगे होने चाहिए, जिससे बस के अंदर कोहरे का पानी न टपके और ठंड हवा का प्रवेश न हो, दुर्घटना बाहुल्य इलाकों आदि की जानकारी चालकों को दी जाए, बसों को सुरक्षित संचालित कराने के लिए बसों में एसएलडी, रियरबैक व्यू मिरर सही होने के साथ 12 बिंदुओ पर गाइड लाइन जारी की है।