{"_id":"18080ad5b5ee4e4cb9aa908ab64d6587","slug":"mr-protested-against-pharmaceutical-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी दवा कंपनी के खिलाफ एमआर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी दवा कंपनी के खिलाफ एमआर का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिले के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव गुरुवार को आंदोलित हो उठे। सभी ने एक निजी दवा कंपनी पर श्रम कानूनों की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र पाठक ने कहा कि पंजाब हाईकोर्ट के आदेश को नजरंदाज कर फील्ड वर्कर्स का मनमाने तरीके से ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों को फैक्स से ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के साथ ही एमआर हड़ताल पर रहे जिससे कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन