{"_id":"6adcf3e5723c9fc1cd0e60c7","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-trolley-wife-critically-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159149-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर
Sat, 24 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुधीर। (फाइल फोटो)
बहराइच। रमपुरवा-बौंडी मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
हरदी के महीपत पुरवा गांव निवासी सुधीर (30) अपनी पत्नी सरिता सिंह (28) के साथ बाइक से पारिवारिक सदस्य के रिश्ते की बात करने के लिए पयागपुर गए हुए थे। वहां से शुक्रवार शाम दोनों घर लौट रहे थे। शाम लगभग सात बजे रमपुरवा-बौंडी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुधीर के माथे व बाएं पैर में गंभीर जख्म हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना हरदी थाने में दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने घायल दंपती को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने सुधीर की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन उन्हें लेकर देर रात लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में कैसरगंज के पास सुधीर की मौत हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्नी सरिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।