फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Motor bike rider dies in accident

Bahraich News: हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 25 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 25 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Motor bike rider dies in accident
इकौना (श्रावस्ती)। नरपतपुर गांव के निकट शुक्रवार रात एक मोटर साइकिल को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गोंडा के थाना खरगूपुर अंतर्गत नहरिया निवासी मजनू (35) नवीन मॉडर्न थाना कटरा के वीरपुर चौराहे पर सैलून की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात वह सैलून से मोटर साइकिल से घर जा रहा था। साथ में पुत्र सादिक व भतीजा आदिल भी था। नरपतपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर से मजनू, सादिक व आदिल दूर जा गिरे। इसमें तीनों को गंभीर चोट आई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया गया। मजनू की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर, बहराइच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि मजनू के सीने में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed