{"_id":"5925bebe4f1c1b904253632d","slug":"mother-thrown-newborn-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची को सरयू तट पर फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्ची को सरयू तट पर फेंका, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बेटियों को बचाने की अपील का लोगों पर असर होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को एक महिला ने पॉलीथीन में नवजात बच्ची को डालकर सरयू नदी के तट पर फेंक दिया। बच्ची के चिल्लाने पर भीड़ जुटी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नवजात के शव को दफना दिया है।
बच्चियों को कोख में न मारने की अपील जिले के लोगों में असर नहीं डाल पा रही है। नवजात बच्ची को जन्म के बाद फेंकने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सुखनदिया में हुजूरपुर मार्ग पर सरयू नदी के तट पर आटो सवार एक महिला ने नवजात को पॉलीथीन में भरकर फेंक दिया।
नवजात के चिल्लाने पर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची। तट पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने थाने पर सूचना दी। रानीपुर थाने की पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक नवजात ने दम तोड़ दिया। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को लावारिस दिखाकर उसे दफना दिया।