{"_id":"87f5eadc87bf40e22a0b406f917a3cab","slug":"mother-jumped-into-the-pond-with-two-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चियों के साथ तालाब में कूदी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चियों के साथ तालाब में कूदी मां
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से क्षुब्ध एक महिला ने दो बच्चियों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। दोनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, महिला को ग्रामीणों ने तालाब से सुरक्षित निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पति से लड़ाई के बाद महिला तालाब में कूदी थी। दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया शाहपुर के मजरा पकडिया निवासी बलदेव का पत्नी फूलजहां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज फूलजहां रविवार को पुत्री सिराजुन निशा (5) और नसीबा (3) के साथ घास काटने के बहाने खेत चली गई। वहां तालाब में बच्चियों को लेकर कूद गई।
विज्ञापन
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब तक मौके तक पहुंचे, दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने तालाब से फूलजहां को सुरक्षित निकाल लिया। इस संबंध में बलदेव का कहना है कि पत्नी दोनों बच्चियों सिराजुन निशा और नसीबा को नित्यकर्म कराने के लिए तालाब पर ले गई थी। वहां पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिरकर डूब गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन