फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother and daughter reached home at midnight and broke down after seeing the dead body.

Bahraich News: आधी रात घर पहुंचीं मां-बेटी, शव देखकर फफक पड़ीं

Tue, 19 May 2026 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter reached home at midnight and broke down after seeing the dead body.
सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मिहींपुरवा निवासी राजीव गोयल का गमगीन परिवार। - फोटो : सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मिहींपुरवा निवासी राजीव गोयल का गमगीन परिवार।
मिहींपुरवा। लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश गोयल का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम घर पहुंचा तो पूरे कस्बे में मातम छा गया। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद नोएडा से उनकी पत्नी और इकलौती बेटी पारुल भी आधी रात घर पहुंचीं। जैसे ही दोनों की नजर राजेश के शव पर पड़ी, वे बिलख पड़ीं।
विज्ञापन


पारुल पिता के शव से लिपटकर लगातार रोती रही। उसकी चीख-पुकार सुन वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठा। महिलाएं उसे संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन पिता को खोने का दर्द बार-बार उसे बेसुध कर रहा था। देर रात तक घर पर लोगों का तांता लगा रहा। मंगलवार सुबह गायघाट स्थित सरयू नदी तट पर राजेश का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई आनंद गोयल ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बीटेक एआई की पढ़ाई कर रही है पारुल
राजेश गोयल मिहींपुरवा में जनरल सप्लायर के रूप में जाने जाते थे। मिलनसार स्वभाव और मददगार व्यवहार के कारण उनकी कस्बे में अलग पहचान थी। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। पत्नी गृहिणी हैं, जबकि बेटी पारुल नोएडा में रहकर बीटेक एआई की पढ़ाई और इंटर्नशिप कर रही है। असमय मौत ने परिवार को भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह से झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed