फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   More people are raging at the toll plaza on recovery

टोल प्लाजा में अधिक वसूली पर भड़के लोग

Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
More people are raging at the toll plaza on recovery
टोल प्लाजा - फोटो : amar ujala
टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की मनमानी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को नानपारा स्थित टोल प्लाजा पर कुछ व्यापारियों और वाहन चालकों ने निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली का आरोप लगा विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख टोल प्लाजा मैनेजर ने कर्मचारियों की गलती स्वीकारी और कंप्यूटर सिस्टम को अपडेट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। एनएच 28सी पर बहराइच से नानपारा जाने वाले वाहनों से टोल टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन


जनपद के चार पहिया वाहनों से 20 रुपये और बाहर के वाहनों से 35 रुपये की वसूली किए जाने का आदेश है। बुधवार सुबह टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने शहर के कानूनगोपुरा निवासी वाहन मालिक आशीष जायसवाल से 35 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अधिक रुपये लेने की बात कही। इस पर पास ही मौजूद एक अन्य वाहन चालक आलोक ने भी उससे 85 की जगह 120 रुपये वसूल किए जाने की बात बताई। इस पर दोनों ने विरोध किया तो कर्मचारी विवाद करने लगे।

इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विवाद बढ़ता देख टोल प्लाजा के मैनेजर उदय कुमार ने बताया कि प्लाजा का ठेका पहले दूसरे के पास था। बुधवार को ही उन्हें ठेका हैंड ओवर किया गया है।


इससे कंप्यूटर सिस्टम अपडेट नहीं हो पाया है। हैंड मशीन से पर्ची निकाली जा रही थी। कर्मचारी को जानकारी नहीं होने के कारण यह दिक्कत आई है। इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed