{"_id":"6acd251a268eb5c9ab00faa3","slug":"monkey-turns-menace-injures-six-children-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158459-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बंदर बना मुसीबत, छह बच्चों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बंदर बना मुसीबत, छह बच्चों को किया घायल
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के थारू गांव फकीरपुरी में बंदर के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले एक सप्ताह में बंदर घरों और स्कूल में घुसकर छह बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने के लिए जल्द रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है।
गजमित्र मनोज कुमार ने बताया कि बंदर के हमले में सुप्रियम, सोनाली, आदित्य, प्रभात, कृष और योगेश घायल हुए हैं। सभी को सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। साथ ही उन्हें रेबीज से बचाव के लिए टीका भी लगाया गया।
गांव निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि बंदर के डर से बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। बंदर घरों में घुसकर सामान भी तोड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर उत्पात मचा रहे बंदर को पकड़ने की मांग की है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया की टीम को गांव भेजकर बंदर को पकड़वाया जाएगा।