फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Monkey chases girl, enters house and attacks again.

Bahraich News: बालिका के पीछे पड़ा बंदर, दोबारा किया घर में घुसकर हमला

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Monkey chases girl, enters house and attacks again.
 मिहीपुरवा के भज्जापुरवा में बंदर के हमले में घायल मानसी जायसवाल।
मिहींपुरवा। भज्जापुरवा गांव में मंगलवार को घर में घुसे बंदर ने 10 वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंदर ने सोमवार को भी इसी बालिका पर हमला किया था। मंगलवार को मानसी जायसवाल घर के कमरे में बैठी थी, तभी बंदर अंदर घुस आया और उस पर झपट पड़ा। हमले में उसके सिर और माथे में चोट आई। शोर सुनकर परिजनों ने बंदर को भगाया और मानसी को सीएचसी मोतीपुर ले जाकर उपचार कराया। पिता रामप्रताप ने बताया कि सोमवार को बंदर ने बरामदे में बैठी मानसी पर हमला किया था, जिसमें उसके पैर में गंभीर जख्म हुआ था। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह ने बताया कि टीम लगाकर बंदर को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed