फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Moharba village becomes hotspot, 1300 people imprisoned in homes

मोहरबा गांव बना हॉटस्पॉट, 1300 लोग घरों में कैद

Fri, 26 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Moharba village becomes hotspot, 1300 people imprisoned in homes
रिसिया (बहराइच)। विकास खंड के मोहरबा गांव में दो दिन पूर्व एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। कोरोना संक्रमित युवक के मिलने पर प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। लोगों को घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए तैयारी की जा रही है। गांव के बाहर बैरिकेडिंग कर मटेरा थाने की पुलिस तैनात कर लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहरबा निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। दो दिन पूर्व लखनऊ से आई रिपोर्ट में युवक के पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने युवक को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है। एसडीएम के निर्देशन में गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रिसिया रविशंकर प्रधान ने बताया कि गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सफाई कर्मियों की ओर से गांव को सैनिटाइज कराया गया है। बीडीओ ने बताया कि बैरिकेडिंग कर गांव में पूरी तरह बाहरी व गांव के लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिन के हॉटस्पॉट के बाद से लोगों का आवागमन होगा। गांव के बाहर मटेरा थाने की पुलिस सुरक्षा में लगी हुई है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। गांव के हॉटस्पॉट बनने पर गांव की 1300 की आबादी घरों में कैद हो गई है। बीडीओ ने बताया कि लोगों को घरों पर ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसी को समस्या न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed