{"_id":"67cddc75918553ca79025047","slug":"modis-mask-and-virats-pichkari-are-a-hit-bahraich-news-c-98-1-slko1009-127719-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मोदी का मुखौटा व विराट वाली पिचकारी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मोदी का मुखौटा व विराट वाली पिचकारी की धूम
Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के चौक बाजार में दुकानों पर बिक रही मोदी, योगी पिचकारी।
बहराइच। होली के पर्व में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इस पर्व को लेकर बाजार में लगातार खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस होली पर बाजार में मोदी, योगी मुखौटा के साथ ही तरह-तरह की पिचकारियां धूम मचा रही हैं। बच्चे परिवार संग रंग खेलने के लिए तरह-तरह के कार्टून व खिलाड़ियों की तस्वीरों वाली पिचकारी पसंद कर रहे हैं।
होली का त्योहार आते ही बाजार सज गए हैं। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है, जो देर रात तक रहती है। बाजार में 40 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। इसमें मोदी, योगी की पिचकारी 80 रुपये से 250 रुपये तक बिक रही है। वहीं वाटर गन 200 से 1500 रुपये, इलेक्ट्राॅनिक वाटर गन 1000 रुपये, टॉम एंड जेरी की पिचकारी 550 रुपये, प्रिंसेस पिचकारी 750 रुपये में बिक रही है। युवाओं में मोदी मुखौटा, शेर का मुखौटा आदि की मांग है। वहीं किशोरों में विराट कोहली, जडेजा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या आदि खिलाड़ियों वाली पिचकारी की मांग है। यह 650 रुपये में बिक रही है।
दुकानदार कपिल तलरेजा ने बताया की त्योहार में ज्यादा दिन बचे नहीं है। इस कारण सुबह से ही दुकान पर महिलाओं, बच्चे व युवकों की लगातार भीड़ चल रही है। इस बार होली में अच्छा व्यापार हो रहा है।