फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Model question paper will make the path of the candidates easier

Bahraich News: मॉडल प्रश्नपत्र से आसान होगी परीक्षार्थियों की राह

Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Model question paper will make the path of the candidates easier
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षार्थी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षार्थियों की राह आसान करने के लिए यूपी बोर्ड ने अपनी बेवसाइट पर विषयवार मॉडल प्रश्नपत्र अपलोड कर दिए हैं। परीक्षार्थी इन प्रश्नपत्रों को डाउनलोड कर आसानी से परीक्षा की तैयारी कर सकता है।
विज्ञापन

जिले के 125 केंद्रों पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इस बार हाईस्कूल व इंटर के 64055 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी अक्सर तनाव में आ जाते हैं। उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि विषयों को तैयार करने के टिप्स दे रहे हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी अपनी बेवसाइट पर विषयवार मॉडल प्रश्नपत्र अपलोड कर दिया है। डीआईओएस मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक परीक्षाथियों को भय दूर करने के साथ ही एकाग्र होकर प्रश्नपत्रों को पढ़ने के बाद हल करने के टिप्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉडल प्रश्नपत्रों से अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

यूपीएमएसपी साइट पर उपलब्ध है मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट यूपीएमएसपी पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड के फेसबुक अकाउंट पर भी देखा जा सकता है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में ओएमआर शीट का भी उपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed