फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mobile light treatment in TB clinics

टीबी क्लीनिक में मोबाइल की रोशनी में हो रहा इलाज

Thu, 30 Jan 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mobile light treatment in TB clinics
बहराइच के मेडिकल कालेज के क्षय रोग विभाग में मोबाइल की रोशनी में हो रहा कार्य। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। टीबी क्लीनिक को विद्युत आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर जल गया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व जले ट्रांसफार्मर को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है, जिससे क्लीनिक में आने वाले मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है। मरीज मायूस होकर लौट जाते हैं या बाहर एक्सरे कराने को मजबूर हैं। मरीजों की बलगम जांच भी प्रभावित है। टीबी क्लीनिक में मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से जिला क्षय रोग विभाग को बिजली आपूर्ति की जाती है। यह ट्रांसफार्मर सात दिन पूर्व जल गया था। इससे टीबी क्लीनिक को की जा रही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने की जिम्मेदारी संभालने वाला महकमा अंधेरे में डूब गया है। बिजली की आपूर्ति न होने के कारण यहां पहुंचने वाले मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति न होने के कारण पैथालॉजी में होने वाली बलगम आदि जांच पूरी तरह से ठप है। लगभग एक सप्ताह से यहां आने वाले मरीजों को बाहर जाकर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षय रोग अधिकारी के साथ ही अन्य कर्मचारी व चिकित्सक मोबाइल की टॉर्च जलाकर किसी तरह इलाज कर रहे हैं। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लाइट प्रभावित होने की जानकारी नहीं थी। सीएमएस सेे मामले की जानकारी लेकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे में काम करते मिले क्षय रोग विशेषज्ञ
मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित क्षय रोग विंग में गुरुवार को क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके वर्मा और लैब टेक्नीशियन अंधेरे में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिजली न होने के कारण परेशानी हो रही है। विभागीय काम मोबाइल की रोशनी में किया जा रहा है। साथ ही पैथालॉजी का काम भी प्रभावित है।
प्राइवेट में एक्सरे कराने को मजबूर मरीज
टीबी क्लीनिक में अंधेरा होने के कारण गुरुवार को अस्पताल पहुंचे मरीज ननकई का एक्सरे नहीं हो सका। इस पर उन्होंने मजबूरी में बाहर एक्सरे करवाया। इसी तरह रामकुमार और राधेश्याम भी बाहर से जांच कराने को मजबूर हुए।

आई थी दिक्कत, अधिकारियों से किया संपर्क
क्षय रोग अस्पताल में बिजली की आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर के जलने की समस्या आई थी। जिसके बाद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर कर्मचारी उसे ठीक नहीं कर सके। जिसके बाद अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर समस्या रखी गई। अस्पताल में जनरेटर न होने के कारण मशीनों के संचालन की भी दिक्कत है। हालांकि गुरुवार को कुछ समय के लिए आपूर्ति शुरू हुई। मगर उसके बाद फिर से समस्या पैदा हो गई। इसकी जानकारी भी पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को दी गई है।
- डॉ. संदीप मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed