फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Missing teen's body found in a well

कुएं में मिला लापता किशोर का शव

Fri, 13 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Missing teen's body found in a well
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के हतिंसा शम्सपुर गांव में गुरुवार को एक किशोर लापता हो गया। खोजबीन के दौरान शुक्रवार की दोपहर उसका शव गांव स्थित कुएं में पड़ा मिला। कुएं में किशोर का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के हतिंसा शम्सपुर गांव निवासी राहुल शुक्ला (15) पुत्र बृजराज शुक्ला गुरुवार को दोपहर अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था। इसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास उसकी खोजबीन शुरू की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिवार के लोग रिश्तेदारी में भी उसे तलाश रहे थे। पता नहीं लगने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई। तभी अचानक गांव के कुछ लोगों ने उसका शव गांव के ही कुएं में पड़ा देखा। इसकी जानकारी परिवार के लोगोें को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कुएं से निकलवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी टीपी द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, किशोर की मौत होने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed