फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mishrapur's team wins in the final match of volleyball

वालीबॉल के फाइनल मैच में मिश्रापुर की टीम विजयी

Tue, 03 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mishrapur's team wins in the final match of volleyball
अगैया के एसएसबी मैदान में खेल प्रतियोगिता में समापन कार्यक्रम में विजेता टीम को शील्ड देते एसपी? - फोटो : BAHRAICH
अगैया (बहराइच)। अगैया स्थित एसएसबी 59वीं बटालियन की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें मिश्रापुर की टीम ने फाइनल मैच जीता। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में तीन दिनों से नागरिक कार्रवाई के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर रहे। कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान, उप कमांडेंट शैलेश कुमार, शेखर बजाज की अगुवाई में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कमांडेंट उदयप्रताप चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमों के 95 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच मिश्रापुर व सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के बीच हुआ। इसमें मिश्रापुर की टीम ने मुकाबला जीत लिया। एसपी डॉ. गौरव ग्रोरव ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, ट्रैक सूट, टीशर्ट, टोपी, शूज, प्रशस्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसपी ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल से शरीर फुर्तीला होता है। इस मौके पर उप कमांडेंट वैभव सिंह, निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव, अल्ताफ रसूल अहमद एवं अकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed