फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Minister Nandi climbed the shrine in Dargah Sharif

मंत्री नंदी ने दरगाह शरीफ में मजार पर चढ़ाई चादर

Fri, 21 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Minister Nandi climbed the shrine in Dargah Sharif
बहराइच में सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर चादरपोशी करते नागरिक उड्ययन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के दौरे पर आए नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार देर शाम दरगाह शरीफ का निरीक्षण किया। उन्होंने मजार पर चादर चढ़ाकर अमन व चैन की दुआ मांगी। मंत्री ने मेले में आने वाले जायरीन को होने वाली दिक्कतों की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरगाह के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सालार मसूद गाजी की मजार के दर्शन किए। इस अवसर पर मजार पर चादर पेश की गयी। इसके बाद नंदी ने दरगाह परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से जरूरी जानकारी भी ली। इससे पूर्व दरगाह शरीफ कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान श्रावस्ती एयरपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नंदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि सब उड़े सब जुड़े योजना के तहत प्रदेश के मंडल मुख्यालयों के साथ-साथ श्रावस्ती, आजमगढ़, मुरादाबाद, अलीगढ़, सोनभद्र सहित अन्य जनपदों को राजधानी तथा देश के अन्य बड़े नगरों व महानगरों से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी के तहत बिडिंग की कार्रवाई पूर्ण कर ली गयी है। बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई यात्रियों की संख्या में दो गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। उड्डयन मंत्री ने कहा कि ज्यूरिख एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट का निर्माण करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना एक अलग मुकाम रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले सालों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय प्रदेश सरकार को इस एयरपोर्ट से होगी। कुछ पत्रकारों द्वारा फर्जी डिग्री के सहारे मदरसों में नौकरी कर रहे लोगों तथा विभागीय अधिकारियों की ओर से फोन न रिसीव किये जाने की शिकायत पर मंत्री नंदी ने कहा कि फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर यदि कोई सेवा कर रहा है तो उसकी जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा फोन न रिसीव करने वाले अधिकारी भी नहीं बख्शे जाएंगे।

दरगाह मेले में मेलार्थियों को होने वाली असुविधाओं की शिकायत पर नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड की सबसे बड़ी प्रापर्टी दरगाह बहराइच है। उन्होंने कहा कि मेलार्थियों को होने वाली असुविधा की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाये जाने के साथ-साथ मेलार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिलाना उनका प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed