फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mini truck crushed three friends, one killed

मिनी ट्रक ने तीन दोस्तों को कुचला, एक की मौत

Sun, 21 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 21 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mini truck crushed three friends, one killed
हादसों में मौत - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार तीन दोस्त विशेश्वरगंज बाजार में स्थित बस अड्डे के पास शनिवार की रात ठेले के पास खड़े होकर चाट खा रहे थे। इसी दौरान गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित मिनी ट्रक ने तीनों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 पयागपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा चैसार गांव निवासी बबलू (35) पुत्र दुखहरन अपने दोस्त गांव निवासी राजेश (28) पुत्र गजराज व हरीश (35) पुत्र कमलकिशोर के साथ पारिवारिक कार्य से देर रात करीब 10 बजे विशेश्वरगंज गए थे। यहां भूख लगने पर तीनों युवक विशेश्वरगंज बस अड्डे के निकट चाट के ठेले पर खड़े होकर चाट खाने लगे। इसी दौरान गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर हरीश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले में मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed