{"_id":"6a30419e0a1270daf20b18bd","slug":"mercury-rises-again-humidity-causes-discomfort-all-day-long-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151368-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पारे ने फिर दिखाई गर्मी, उमस ने दिनभर सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पारे ने फिर दिखाई गर्मी, उमस ने दिनभर सताया
विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरता युवक।
बहराइच। मानसून से पहले जिले में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज धूप और दिनभर की उमस से जनजीवन प्रभावित हुआ।
दोपहर में शहर की सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो गई। गर्म हवाओं के कारण लोगों को झुलसन भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दुकानदार राजेश और अनुराग ने बताया, सुबह नौ बजे के बाद गर्मी असहनीय हो गई। ई-रिक्शा चालक मोहम्मद शकील को सवारियां कम मिल रही हैं। छात्र अंकित वर्मा ने कहा कि गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस अधिक है। अगले एक-दो दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना कम है। उन्होंने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।
किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके राजभर ने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने को कहा है। गन्ने में पर्याप्त नमी बनाए रखें और जलभराव से बचें। उड़द की फसल में खरपतवार नियंत्रण और कीटों पर ध्यान दें। सब्जी उत्पादक किसान सुबह या शाम को सिंचाई करें, दोपहर में नहीं। मल्चिंग का प्रयोग करें और तेज धूप में कीटनाशक का छिड़काव न करें।