फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical store operator killed, body thrown in garden

मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या, बाग में फेंका शव

Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator killed, body thrown in garden
महसी/बौंडी (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र के शारदासिंह पुरवा गांव निवासी मेडिकल संचालक को रविवार की रात कुछ लोगों ने फोन कर बुलाया। युवक बाइक से बताए स्थान पर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया। सुबह गांव निवासी महिला बाग में आम बीनने गई तो उसने बाग में मेडिकल संचालक का शव पड़ा देखा। इस पर उसने गांव के लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पाकर सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौंडी के शारदासिंह पुरवा गांव निवासी संतोष गुप्ता (27) पुत्र भुवनेश्वर गुप्ता गोलागंज चौराहे पर मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात करीब 10 बजे संतोष दुकान बंद कर घर आ गया। इसी दौरान किसी ने फोन किया। इस पर संतोष बाइक लेकर अज्ञात व्यक्ति के बताए पते पर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद अज्ञात लोगों ने शव गांव के बाग में फेंक दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव निवासी रामनिवास गुप्ता की पत्नी बाग में आम बीनने गई तो वहां संतोष का शव पड़ा देखा। इस पर उसने पति को सूचना दी। पति ने युवक के परिवारीजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे संतोष के परिवारीजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सीओ शंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम के साथ बाग में पहुंचे और मौके का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि इस मामले मेें अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात बाग में शव फेंक गए आरोपी
बौंडी थाना क्षेत्र के शारदासिंहपुरवा गांव में रामनिवास गुप्ता का आम का बाग है। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह पांच बजे रामनिवास गुप्ता की पत्नी रीमा रात में तेज हवा चलने के कारण गिरे हुए आम बाग में बीनने गई। बाग में शव पड़ा देख वह दहशत में आ गई। उसने पति को सूचना दी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी युवक की हत्या कर शव देर रात बाग में फेंक गए होंगे।

सीओ ने दर्ज किए ग्रामीणों के बयान
मेडिकल संचालक की हत्या के मामले में सीओ शंकर प्रसाद ने मौजूद ग्रामीणों से बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों के बयान और जांच के आधार पर केस का खुलासा करने के निर्देश बौंडी पुलिस को दिए गए हैं। मामले की जानकारी एएसपी ग्रामीण को भी दी गई है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed