फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical college's emergency department becomes red zone

Bahraich News: रेड जोन बना मेडिकल कॉलेज का आपातकालीन विभाग

Fri, 24 May 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medical college's emergency department becomes red zone
बहराइच मेडिकल कालेज के इमरजेंसी के रेड जोन में आरक्षित बेड पर भर्ती मरीज।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के कुछ हिस्से को रेड जोन बना दिया गया है। इसमें दो बेड आरक्षित किए गए हैं। इन बेडों पर उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जो जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रहे होंगे। ये बेड सभी आपातकालीन जीवन रक्षक उपकरणों से लैस रहेंगे।
विज्ञापन


महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क ऋषि चिकित्सालय संबद्ध जिला अस्पताल में जिले के अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व नेपाल के साथ लखीमपुर के मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं। जिससे यहां मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ हो जाती है। इसमें गंभीर व दुर्घटना में घायल मरीजों को लखनऊ रेफर करना पड़ता है। इसको देखते हुए इमरजेंसी सेवा को अपग्रेड किया जा रहा है। तीन बेडों पर वेंटीलेटर लगाए गए हैं। एक्सरे व प्लास्टर कक्ष भी तैयार किए जा रहे हैं। जिससे 24 घंटे इमरजेंसी मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष के कुछ हिस्से को रेड जोन घोषित कर लाल पट्टी लगाई गई है। अति गंभीर मरीजों के लिए दो बेड भी आरक्षित किए गए हैं।
- रिजवान, प्रबंधक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed