फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical college will not have corona examination for three days

मेडिकल कॉलेज में तीन दिन नहीं होगी कोरोना जांच

Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Medical college will not have corona examination for three days
बहराइच। मेडिकल कॉलेज महिला विंग व पुराने महिला अस्पताल में ट्रू नॉट और आरटीपीसीआर जांच होती थी। लेकिन शनिवार से तीन दिन के लिए दोनों जांच बंद कर दी गई हैं। अब यह जांच सीधे लखनऊ भेजी जाएंगी। यहां से रिपोर्ट नहीं जारी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कमरे के सैनिटाइजेशन के चलते यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुराने महिला अस्पताल में जिले भर के लोगों की आरटीपीसीआर जांच होती थी। जबकि महिला विंग में ट्रू नॉट जांच होती थी। प्रतिदिन हजारों लोगों की जांच होती थी। लेकिन कमरे को सैनिटाइजेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिनों के लिए जांच प्रक्रिया बंद कर दी है। शनिवार से सोमवार तक अब यहां पर कोरोना जांच के सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। अब सभी सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जांच बंद हो गई है। अब सभी जांच की जिम्मेदारी सीएमओ को दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। वहीं से रिपोर्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed