फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical College's ward number one seal

मेडिकल कॉलेज का वार्ड नंबर एक सील

Thu, 11 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Medical College's ward number one seal
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर एक में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड को सील कर दिया है। तीन शिफ्ट की स्टाफ नर्स व कर्मचारियों के साथ वार्ड में भर्ती दस और मरीजों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत मेटुकहा गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई से आया था। उसे बीमार होने पर मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर एक में भर्ती किया गया था। मेडिकल कॉलेज से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार रात उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मरीज को तत्काल कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे वार्ड को सैनिटाइज कराते हुए उसे सील करने की कार्रवाई सुबह से ही शुरू कर दी गई। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में भर्ती दस मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करते हुए क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वार्ड में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगती थी। ड्यूटी करने वाली तीन स्टाफ नर्स समेत नौ कर्मचारियों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed