{"_id":"69a0a940bb45ac7b7f034559","slug":"medical-college-alert-on-holi-special-ward-ready-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145026-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: होली पर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, विशेष वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: होली पर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, विशेष वार्ड तैयार
Fri, 27 Feb 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में स्थापित जीरियाट्रिक वार्ड। -संवाद
बहराइच। होली के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार यहां संचालित जीरियाट्रिक वार्ड को विशेष वार्ड के रूप में विकसित किया गया है। इसमें होली के दौरान घायल या बीमार होने वाले आम लोगों को भी आवश्यकता पड़ने पर भर्ती किया जा सकेगा।
प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि होली पर संभावित सड़क दुर्घटनाओं, रंग-गुलाल से एलर्जी, झगड़े, आगजनी या अन्य आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 12 बेड की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और तीन डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इनमें डॉ. इश्तियाक, डॉ. अली मेहंदी और डॉ. शहीर खान शामिल हैं।
ट्रॉमा सेंटर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर, जीवन रक्षक दवाएं और प्राथमिक उपचार सामग्री का अतिरिक्त स्टॉक भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस सेवाएं लगातार सक्रिय रहेंगी और किसी भी गंभीर मरीज को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
सीएचसी व पीएचसी में भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि होली को लेकर जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी अलर्ट मोड पर रहेंगी। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्रों पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर इमरजेंसी दवाओं, एंटी एलर्जी इंजेक्शन, जलने और चोट के उपचार की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधीक्षकों को नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। रासायनिक रंगों से बचें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।