फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MBBS interns were ordered to vacate the hostel within three days for ordering tiffin from outside

Bahraich News: बाहर से मंगवाया टिफिन तो एमबीबीएस इंटर्न को तीन दिन में हॉस्टल खाली करने का फरमान

Thu, 26 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
MBBS interns were ordered to vacate the hostel within three days for ordering tiffin from outside
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2020 बैच के सभी 100 इंटर्न को प्राचार्य ने छात्रावास खाली करने का नोटिस जारी किया है। इसके पीछे की वजह इंटर्न द्वारा बाहर से खाना मंगवाना बताया जा रहा है। प्राचार्य के नोटिस के बाद इंटर्न ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य से पत्राचार कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2020 बैच के इंटर्न ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेस के खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसको लेकर कुछ छात्र सरकार द्वारा ऑथराइज्ड टिफिन संचालकों से टिफिन मंगवाते थे। इस बात को लेकर नाराज प्राचार्य ने बीते 19 जून को बैच के सभी 100 इंटर्न को तीन दिन के अंदर छात्रावास खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में प्राचार्य की ओर से सुरक्षा का हवाला दिया गया। साथ ही छात्रावास खाली न करने पर जून महीने के स्टाइपेंड भुगतान को रोकने की भी चेतावनी दी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के इस फरमान के बाद इंटर्न में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सुरक्षा में चूक का हवाला बेबुनियाद
एमबीबीएस इंटर्न ने प्राचार्य द्वारा दिए गए सुरक्षा हवाला पर सवालिया निशान खड़े किए। इंटर्न ने सवाल उठाया कि मेडिकल कॉलेज के गेट समेत अंदर परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। वहीं गेट से अंदर प्रवेश करने वाले हर इंसान से पूछताछ की जाती है और रजिस्टर में नोट किया जाता है। ऐसे में सुरक्षा में चूक का हवाला बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय खत्री का कहना है कि इंटर्न खाना व नाश्ता बाहर से मंगवाते हैं, जिसे डिलिवरी मैन लाता है। वह सीधे हॉस्टल में पैकेट लेकर चला जाता है। वहां छात्राओं के हॉस्टल के साथ ही आवासीय परिसर भी हैं। ऐसे में जब सुरक्षा गार्ड इन डिलिवरी मैन को गेट पर रोकते हैं तो इंटर्न उनसे कई अभद्रता व गाली गलौज करते हैं। मामला कैंपस में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा का है। इसलिए किसी भी हालत में परिसर के अंदर बाहरी लोगों को आने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जिसे बाहर का खाना खाना हो वह गेट पर जाकर रिसीव करे, या फिर कैंपस के बाहर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed