{"_id":"61100e5f8ebc3e6ead345335","slug":"maths-questions-confused-hindi-questions-were-easy-bahraich-news-lko5904899154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी के सवाल रहे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी के सवाल रहे आसान
विज्ञापन
बहराइच। जिले के दो केंद्रों पर रविवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा में गणित के सवालों ने छात्र-छात्राओं को खूब उलझाया, लेकिन हिंदी के प्रश्न को देखकर छात्र काफी गदगद रहे। परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खिले हुए चेहरे पर गणित के सवालों में उलझने से हल्की सी मायूसी नजर आई। दोनों पालियों में 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारी परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण करते रहे।
टीजीटी परीक्षा के लिए जिले में जीआईसी व जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। रविवार को दोनों पालियों में 1354 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से पहले कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन कराया गया। रविवार को सुबह पाली में संगीत, कृषि, हिंदी, गणित व दूसरी पाली में सामाजिक विषय, शारीरिक शिक्षा व उर्दू से जुड़े सवाल पूछे गए। गणित के सवाल ने छात्रों को काफी देर तक उलझाए रखा। कई ऐसे सवाल सामने आए। जिसे हल करने में छात्रों के पसीने छूट गए, लेकिन हिंदी के सवाल को देखकर छात्र काफी गदगद रहे। दोनों पालियों के परीक्षा के दौरान डीआईओएस चंद्रपाल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
सरल रहा हिंदी का प्रश्न पत्र
पहली पाली में हिंदी का प्रश्न पत्र बहुत ही सरल रहा। महसूस ही नहीं हुआ कि हम हिंदी के प्रश्न को हल कर रहे है। जिस तरह से प्रश्न का जवाब दिया गया है। उससे उम्मीद है कि इस बार नंबर अच्छे आएंगे और मेहनत का नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन
-मोहम्मद अकमल, छात्र
तैयारी के हिसाब से बेहतर हुआ पेपर
मैंने जिस तरह से तैयारी की थी। उस हिसाब से मेरा पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। कुछ प्रश्न जरूर थोड़ा कठिन लगे, लेकिन समय के अंदर उन्हें भी अपने हिसाब से सही हल कर दिया हूं। रिजल्ट मनमाफिक व बेहतर आएगा। ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।
-अजय कुमार मौर्या, छात्र