फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Matera seat is a big challenge for BJP in bahraich

UP Election 2022: बहराइच की मटेरा सीट पर दस साल से जूझ रही भाजपा, 2017 में भी भारी पड़ी सपा

Tue, 25 Jan 2022 05:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jan 2022 05:50 PM IST
सार

बहराइच की मटेरा सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है। 2017 में मोदी लहर के बावजूद सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रहा।

विज्ञापन
Matera seat is a big challenge for BJP in bahraich
- फोटो : social media

विस्तार

जिले की मटेरा विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद से इस पर लगातार सपा का कब्जा बना हुआ है। हालांकि, वर्ष 2012 के पहले चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच कांटे का संघर्ष हुआ था और 2017 में सपा व भाजपा के बीच हुए कांटे के संघर्ष के बाद सपा ने कब्जा बनाए रखा। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट को सपा से छीनने की कवायद में जुटी है। वहीं, सपा के सामने सीट को बचाए रखने की चुनौती रहेगी। देखना यह है कि इस बार सीट पर किसका कब्जा होगा। यह आने वाले 10 मार्च के नतीजे ही बतायेंगे।

विज्ञापन


जनपद की मटेरा विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। अस्तित्व में आने के बाद पहला चुनाव वर्ष 2012 में हुआ था। चुनाव में सपा से यासर शाह, कांग्रेस से अली अकबर, भाजपा से पद्मसेन चौधरी व बसपा से इजहार अहमद चुनाव मैदान में थे। सपा ने वर्ष 2012 में 41944 वोट पाकर विजय हासिल की थी। कांग्रेस से अली अकबर इस सीट पर 39143 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा के पद्मसेन चौधरी 29137 मत पाकर तीसरे व बसपा के इजहार अहमद 27788 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2012 में यहां दो लाख 66 हजार 769 मतदाता थे। इसके बाद वर्ष 2017 में हुए दूसरे चुनाव में भी सपा के यासर शाह ने कब्जा बनाए रखते हुए 79188 मत पाकर विजय हासिल की थी। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के अरुणवीर सिंह को 77593 मत प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के सुलतान अहमद खान 33482 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर हुए दो चुनावों में लगातार सपा के यासर शाह ने कब्जा बरकरार रखा था। इस बार भी यासर शाह की पत्नी मारिया शाह ने मतदाताओं से मिलना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव में यासर की पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अब देखना यह है कि इस बार सीट पर किसका कब्जा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed