{"_id":"6706f69449a7fc6fb50042c7","slug":"masked-miscreants-looted-a-bag-containing-nine-lakh-rupees-from-bc-operator-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-121143-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बीसी संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने नौ लाख रुपयों से भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बीसी संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने नौ लाख रुपयों से भरा बैग लूटा
Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट थानाक्षेत्र में लूट की घटना के बाद जानकारी देता घायल अंकित।
खैरीघाट/शिवपुर(बहराइच)। बीसी संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की देर रात खैरीघाट इलाके में लाखों रुपयों से भरा बैग मारपीट कर लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने संचालक से पूछताछ कर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। एसपी वृंदा शुक्ला ने भी बुधवार सुबह मौके पर जाकर जांच की व आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए।
खैरीघाट थाना के नरोत्तमपुर निवासी बीसी संचालक अंकित कुमार मौर्या ने बताया कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक मित्र और स्पाइस मनी डिस्ट्रीब्यूटर हैं जो की बेहड़ा से संचालित करते हैं। खैरीघाट पुलिस को तहरीर दी, बताया मंगलवार की रात 10 बजे नानपारा से तीन कंपनियों और बैंक का कुल नौ लाख 51 हजार रुपये नकदी लेकर बैग में रखते हुए बाइक से रात दस बजे घर आ रहे थे।
10:25 बजे खैरी घाट थाना के बरदाहा बाजार के पास नहर पटरी पर पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। इनमें से दो बदमाश काले कपड़े से मुंह ढके हुए थे और लाठी लेकर उन्हें पीटने लगे, इसी दौरान तीसरे बदमाश ने रुपयोंं से भरा बैग व बाइक में लगी चाबी निकाल ली और सभी एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सूचना पाकर एसपी वृंदा शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। खैरीघाट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस की टीमें घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों और मार्गों व आसपास गलियों में लगे सैकड़ों कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। जिससे बदमाशों की लोकेशन और हुलिया व बाइक नंबर के आधार पर पकड़ने में आसानी हो। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
जिले में पिछले दिनों हुई लूट की घटनाएं
फखरपुर थाना के लखनऊ मार्ग स्थित कुंडासर चौकी के पास से एक अगस्त को बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर आ रही महिला से 50 हजार रुपयों की लूट की थी। वहीं 29 अगस्त को जरवलरोड थाना के झुकिया आमदपुर मार्ग पर ईदगाह के पास से बाइक सवार बदमाशों ने बीसी संचालक से मारपीट कर साढे तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूटा था।
खुलासे के लिए लगी तीन टीमें
बीसी संचालक से लूट की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। मुकदमा दर्ज करते हुए खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है, जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण