उर्रा (बहराइच)। गंगापुर के जेएस एकेडमी स्कूल में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की चार टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में पहला स्थान मेरी गोल्ड हाउस को मिला।
मिहींपुरवा विकास खंड के गंगापुर में स्थित जेएस एकेडमी स्कूल में भाई-बहन के अटूट रिश्ते व रक्षाबंधन के पर्व को लेकर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक प्रियेश कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं को चार भागों में बांटा गया, जिसमें रोज हाउस, मेरी गोल्ड हाउस, आर्केट हाउस और लिली हाउस टीम के छात्राओं ने राखी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
रक्षासूत्र व भाई-बहन के रिश्तों पर छात्राओं ने बेबाकी से जवाब दिया। छात्राओें ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में मेरी गोल्ड हाउस ने प्रथम, आर्केड हाउस ने द्वितीय और रोज हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया।