{"_id":"64456ce8cbbae9a86703a03d","slug":"married-womans-dead-body-found-on-the-bank-of-the-pond-bahraich-news-c-13-1-197011-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब के किनारे मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब के किनारे मिला विवाहिता का शव
Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। एक विवाहिता का शव शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ा मिला। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात कही है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मंजू देवी (35) का शव शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर तालाब के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई रामानंद ने ससुराली जनों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। भाई रामानंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन की दूसरी शादी फतेहपुर गांव निवासी अर्जुन के साथ हुई थी।
शनिवार की शाम उनके बहनोई ने फोन कर बताया कि बहन लापता हो गई है। कुछ देर बाद गांव के प्रधान का फोन आया कि बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई है। गांव जाकर देखा तो बहन का शव तालाब के किनारे पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जब घर पहुंचे तो ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।
सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।