फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman strangled for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman strangled for dowry
बहराइच। जमादार गांव निवासी एक युवती का विवाह पांच माह पूर्व गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर सोमवार को ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के जमादार गांव निवासी मुन्नी उर्फ खुशनुमा (23) पुत्री मुबारक का विवाह पांच माह पूर्व गांव निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। मुन्नी की मां रमजाना ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। कम दहेज का बार-बार उलाहना दे रहे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर पुत्री की पिटाई करते थे। पुत्री फोन पर सारी बातें बताती थी। दहेज न मिलने पर सोमवार को सुबह ससुरालियों ने मुन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर वे घर पहुंचे तो मुन्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। जबकि ससुराल के लोग फरार थे। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सऊदी से घर के लिए रवाना हुए पिता
मुन्नी उर्फ खुशनुमा के पिता मुबारक सऊदी में रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस को मुन्नी की मां रमजाना ने बताया कि शादी के बाद उसके पति सऊदी चले गए थे। घटना की सूचना फोन पर सूचना दी गई है। मुबारक सऊदी से नवाबगंज के लिए रवाना हो चुके हैं। मंगलवार तक उनके घर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed