{"_id":"5f8333238ebc3e679f0b93dd","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-bahraich-news-lko54471845","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
बहराइच। टेपरा गांव में एक विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के टेपरी निवासी मोंगरे ने अपनी पुत्री तिहुरा की शादी पांच साल पहले लखीमपुर जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेहना निवासी रामलखन से की थी। बताया जाता है कि तिहुरा कुछ माह पहले अपने मायके आई थी और यहीं रह रही थी। शनिवार को वह घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजन को अनहोनी की आशंका हुई।
परिवारजन ने ग्रामीणों संग उसकी खोजबीन शुरू की मगर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह गांव के बाहर सोतिया नाले के पास जामुन के पेड़ पर तिहुरा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जालिमनगर चौकी इंचार्ज अवधेश द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।