फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman murdered for getting less dowry

कम दहेज मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 08 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for getting less dowry
खैरीघाट थानाक्षेत्र में महिला की हत्या के बाद बहराइच में पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व पुलि? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। चौकसाहार गांव में मनचाही शादी से नाखुश व कम दहेज मिलने पर विवाहिता को जेठानी व सास मायके से लेकर निकली थीं। रास्ते में उसकी हत्या करने के बाद शव को सरयू नदी में पुल के नीचे दफना दिया गया था। तीन दिन बाद रविवार को विवाहिता का शव नदी में बहता मिला। उसका बायां हाथ भी गायब था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दिल दहला देने वाली वारदात क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी चेतराम ने अपनी बेटी प्रीती देवी (19) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी तीरथ के पुत्र राम प्रकाश के साथ किया था। आरोप है कि पति रामप्रकाश शादी से खुश नहीं था और लड़की को पसंद भी नहीं करता था। जबरन शादी करा दी गई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता के पति, सास-ससुर व जेठानी दहेज में एक लाख रुपये की मांग किया करते थे। मांग न पूरी होने पर मारा-पीटा करते थे। तीन दिन पहले विवाहिता मायके आई थी। यहां उसकी जेठानी व सास पहुंचीं और फुसलाकर ससुराल ले जाने के लिए अपने साथ ले गईं। रास्ते से अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने तलाशना शुरू किया, लेकिन तीन दिन तक कुछ नहीं पता चल सका। रविवार को विवाहिता का शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे सरयू नदी में बहता हुआ दिखा।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसका बायां हाथ भी गायब था। बताया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद पुल के नीचे दफना दिया गया था। मिट्टी बहने के कारण वह ऊपर आ गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पूर्व हुई थी शादी
मृतका के पिता चेतराम ने बताया कि बेटी की शादी अभी चार माह पूर्व हुई थी। दो मई 2021 को शादी के बाद उसे हंसी खुशी विदा किया था। मगर नियत को कुछ और ही मंजूर था। पिता का कहना है कि अगर बेटी नहीं पसंद थी व और दहेज चाहिए था तो उसे तलाक देने का भी रास्ता था। लेकिन दहेज की बेदी पर उसकी बलि चढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed