फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman beaten up for not getting dowry

दहेज न मिलने पर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 27 Jun 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for not getting dowry
बहराइच। बेहड़ा गांव में दहेज न मिलने पर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बचाव करने के लिए विवाहिता का शव फंदे से लटका कर घर वाले फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर विवाहिता के मायके वाले पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर पति व उसके चाचा-चाची पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कांधभारी गांव निवासी मोहन पाठक ने बेटी का विवाह खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी गोकुलानंद शर्मा के पुृत्र मृत्युजंय शर्मा से 30 जून 2019 को किया था।
विज्ञापन

इसी चार जून को लड़की गौने में विदा होकर पहली बार ससुराल गई। मोहन ने बताया कि ससुराल पहुंचते ही बेटी से बाइक व फ्रिज की डिमांड करने लगे। न दे पाने पर शुक्रवार देर शाम उसे पीट-पीट कर मार डाला और बचाव के लिए बेटी के शव को फंदे से लटका कर परिवारीजन घर से फरार हो गए। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed