{"_id":"5e03991b8ebc3e879e199c96","slug":"malviya-jayanti-bahraich-news-lko499657910","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाई जायंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाई जायंती
विज्ञापन
बहराइच। पीडब्लूडी डाक बंगला परिसर में बुधवार को महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में भारतरत्न मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये महामना के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आरंभ पदाधिकारियों ने मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये रूल आफ सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू मैथलीशरण ने मदन मोहन मालवीय को युगपुरुष बताते हुये उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले में शोषित, दलित व वंचित समाज के अनाथ बच्चों के लिए विद्यालय व छात्रावास का संकल्प दोहराया।
मिशन के संरक्षक कृष्णानंद शुक्ल ने कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय व अटल जी महान स्वतंत्रता सेनानी व युग परिवर्तक के साथ एक सफल अधिवक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, निष्पक्ष पत्रकार, दुरदर्शी शिक्षाविद और असाधारण देशभक्त थे। अधिवक्ता व पत्रकार सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि महामना छुआछूत व ऊंचनीच के घोर विरोधी थे। वह देश को जातिगत बेड़ियों से मुक्त कराना चाहते थे। हम सभी उनके बताये रास्तों पर चलकर देश, समाज व राष्ट्र का नवनिर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
अवध प्रांत के अध्यक्ष व अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने संगठन द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण, जल संरक्षण व नशा उन्मूलन महाभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प का आह्वान करते हुये जिले में बढ़ रहे नशा उपभोग, उत्पाद व विक्रय भयावहता की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुये अभियान में सहयोग की बात कही।
कार्यक्रम को शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री एसवी सिंह, मंडलीय अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक ओमप्रकाश त्रिपाठी, किसान नेता जयकृष्ण मौर्या, अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव, संजय अवस्थी, संजीव चौधरी, राकेशनाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्य विष्णु पाठक, ननके यादव, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।