{"_id":"5fd3aa8c8ebc3e3b9b100cab","slug":"mali-asked-for-arrears-of-salary-ranger-beaten-him-bahraich-news-lko5543483157","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली ने मांगा बकाया वेतन तो रेंजर ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माली ने मांगा बकाया वेतन तो रेंजर ने पीटा
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। राधानगर तालाब बघेल गांव निवासी एक ग्रामीण की पौधशाला में माली के पद पर तैनाती है। अप्रैल से तैनात माली को वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को माली ने रेंज कार्यालय पहुंचकर बकाया वेतन मांगा तो इससे नाराज वन क्षेत्राधिकारी ने उसकी पिटाई कर दी। माली ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ ने मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के राधानगर तालाब बघेल निवासी बासुदेव वन विभाग की पौधशाला में अस्थायी माली के पद पर तैनात है। बासुदेव ने बताया कि अप्रैल से वह माली के पद पर कार्यरत है। माली का कहना है कि आठ माह से वेतन का भुगतान वन विभाग द्वारा नहीं गया गया। इस संबंध में कई बार वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह व डीएफओ को पत्र दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे माली बासुदेव ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर रेंजर से बकाया भुगतान के लिए कहा। इस पर वन क्षेत्राधिकारी भड़क गए और माली की पिटाई कर दी। किसी तरह अपने को छुड़ाकर माली थाने पहुंचा। यहां उसने वन क्षेत्राधिकारी को नामजद करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इस बारे में डीएफओ श्रावस्ती एपी यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी द्वारा बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण भुगतान में विलंब हुआ है। इस बारे में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं डीएफओ ने मारपीट की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की।