फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make the Sankalp Abhiyan successful at the booth level: Archana

संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक बनाएं सफल : अर्चना

Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make the Sankalp Abhiyan successful at the booth level: Archana
भाजपा कार्यालय में बैठक को संबो​धित करतीं प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा।
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा के पहली बार बहराइच पहुंचने पर शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनपद की सीमा में मरी माता मंदिर के पास बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए अर्चना मिश्रा ने कहा कि जनसेवा भारतीय जनता पार्टी संगठन का मूल मंत्र है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed