फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make sure to light a cigarette on my funeral pyre.. MR hangs himself after leaving a note.

Bahraich News: मेरी चिता पर सिगरेट जरूर जलाना...लिखकर फंदे से लटका एमआर

Thu, 24 Sep 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Make sure to light a cigarette on my funeral pyre.. MR hangs himself after leaving a note.
सुसाइड नोट व मृतक।
बहराइच। मेरी चिता पर सिगरेट जरूर जलाना...लिखकर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव युवक ने बुधवार को अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक ने अपने सुसाइड नोट में एक दोस्त पर धोखा देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


फखरपुर के कुंडासर निवासी सूरज प्रकाश त्रिपाठी मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उनके तीसरे बेटे सचिन त्रिपाठी (26) नगर के ढपालीपुरवा मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहते थे। वह एक निजी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पद पर कार्य करते थे। बुधवार को दिन भर उनका कमरा न खुलने पर शाम को मकान मालिक ने उन्हें आवाज लगाई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ने उन्हें सचिन का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

कमरे से ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें सचिन ने अपने दोस्त आदर्श शुक्ला पर उन्हें धोखा देने व उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही आत्महत्या के लिए उन्होंने अपने माता-पिता व भाई-बहनों से माफी भी मांगी थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पिता सूरज प्रकाश ने बताया कि सचिन की सगाई हो चुकी थी, आगामी फरवरी माह में शादी होनी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन व सुसाइड नोट के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संगठन का नेता है आरोपी दोस्त

आरोपी आदर्श शुक्ला एक सक्रिय छात्र संगठन का पदाधिकारी बताया गया है। मृतक की डायरी में भी छात्र संगठन का उल्लेख किया गया है।

सुसाइड नोट व मृतक।

सुसाइड नोट व मृतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed