फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make health services better

स्वास्थ्य सेवाओं को बनाएं और बेहतर

Mon, 21 Oct 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Make health services better
बहराइच में रविवार को मेडिकल कालेज में सीएमएस के साथ बैठक करती केंद्रीय स्वास्थ्य टीम। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। केंद्र सरकार की कॉमन रिव्यू टीम ने रविवार को मेडिकल कॉलेज व महिला विंग का निरीक्षण किया। इसमें लेबर रूम, कंगारू मदर केयर यूनिट वार्ड, आयुष विंग आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। इसके बाद सीएमएस व मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की कॉमन रिव्यू टीम (सीआरएस) इस समय जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रही है। टीम की डॉ. शीतल राही की अगुवाई में पांच सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य नानपारा, मोतीपुर व रिसिया का निरीक्षण करने के बाद रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। टीम के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में स्थित लेबर रूम, कंगारू मदर केयर यूनिट वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम के सदस्यों ने पुरुष अस्पताल में स्थित एनआरसी वार्ड, मानसिक विभाग का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। टीम के सदस्यों ने पीआईसीयू, मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर एक व दो का दौरा किया। आयुष विंग, बाल रोग विभाग में भर्ती बच्चों के इलाज व दवा के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम के सदस्यों ने सीएमएस कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में टीम के सदस्यों ने दवा, इलाज व अन्य संसाधनों की जानकारी ली। डॉ. शीतल राही ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए।

इस दौरान सीएमएस डॉ. डीके सिंह, डीपीएम डॉ. आरबी यादव समेत स्वास्थ्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। उधर मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण से पूर्व टीम ने सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह के साथ रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed