फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make girls aware of safety in schools

स्कूलों में बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति करें सजग

Sat, 10 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Make girls aware of safety in schools
तेजवापुर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद शिक्षक। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र तेजवापुर में शनिवार को बालिका सुरक्षा व संरक्षा के तहत प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत करें, जिससे उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी संतोषी राणा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ मां शारदे के पूजन व बंदन से किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान यूनिसेफ के प्रशिक्षक अनिल कुमार ने बालिकाओं के जीवन में आने वाली चुनौतियों तथा उनकी सुरक्षा व संरक्षा के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक विद्यालय में छात्राओं को जागरूक करें, जिससे उन्हें बालिका सुरक्षा की शक्ति के बारे में जानकारी मिले। समस्या होने पर वह हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकें। प्रशिक्षण में वरिष्ठ एबीआरसी सुनील कुमार मिश्र, एबीआरसी प्रद्युम्न पांडेय, बृजेश सलिल, अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक संतकुमार चौबे ने भी चर्चा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक, मंत्री विजय उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता, संकुल प्रभारी उदय शंकर त्रिपाठी, महिला सुरक्षा की ब्रांड एंबेसडर प्रीती शर्मा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed