फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Magistrate deployed to conduct Home Guard recruitment exam

Bahraich News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Magistrate deployed to conduct Home Guard recruitment exam
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बीडीओ महसी व एसडीएम नानपारा, आजाद इंटर कॉलेज में बीडीओ तेजवापुर व एसडीएम मिहींपुरवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बीडीओ जरवल व एसडीएम न्यायिक नानपारा, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर में बीडीओ कैसरगंज व एसडीएम महसी, महाराज सिंह इंटर कॉलेज में बीडीओ चित्तौरा व एसडीएम न्यायिक सदर को क्रमश: स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी तरह गांधी इंटर कॉलेज में बीडीओ पयागपुर व जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर, तारा इंटर कॉलेज में बीडीओ विशेश्वरगंज व एसडीएम कैसरगंज, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया में बीडीओ रिसिया व नगर मजिस्ट्रेट तथा चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज फखरपुर में बीडीओ फखरपुर व एसडीएम कैसरगंज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed