{"_id":"64a05ff93a26ee89d9042107","slug":"madamthe-crop-was-ruined-due-to-the-negligence-of-the-officers-bahraich-news-c-13-1-315031-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मैडम... अफसरों की लापरवाही से बर्बाद हुई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मैडम... अफसरों की लापरवाही से बर्बाद हुई फसल
Sat, 01 Jul 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मैडम... सरयू नहर खंड- 5 के जिम्मेदारों की लापरवाही से अब तक चार लाख से अधिक की फसल का नुकसान हो चुका है। नहर विभाग के जिम्मेदारों ने रानीपुर नेठिया में चक मार्ग की जमीन को काटकर माइनर में मिला लिया है। खेत जाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। खेत में पानी भर जाता है। इससे फसल नष्ट हो जाती है। समस्या निस्तारण के लिए दो साल से दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
यह शिकायत पयागपुर तहसील में सीडीओ कविता मीना की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में उधरना सरहदी निवासी बच्चन लाल ने की। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को प्रकरण सौंपते हुए निस्तारण की बात कही। पयागपुर तहसील में डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते डीएम नहीं पहुंची।
जिसके चलते कई फरियादी निराश लौट गए। समाधान दिवस में आए हरदाही निवासी सूबेदार व बाबू ने जमीन की पैमाइश के लिए शुल्क जमा करने के बाद भी एक साल से टरकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जमुनहा कला निवासी शोभाराम ने लेखपाल पर पिता की मृत्यु के चार माह बाद भी वरासत न करने का आरोप लगाया। रोहनीभारी निवासी व्यास कुमार राम प्रधान पर ग्राम समाज की जमीन पर लगे शीशम व यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया। इस दौरान 140 शिकायती पत्र आए, जिसमें से मात्र सात को मौके पर समाधान हो सका। समाधान दिवस में सीडीओ कविता मीना ने गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी देकर गोदभराई की। बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार करवाया।
सीडीओ के जाते ही बाल विकास अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदारों को बच्चे के सुपोषण आहार का स्वयं सेवन करते देखा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनी में रखी हरी सब्जियों व फलों को झोले में भरते देखा गया।
नानपारा में समाधान दिवस से नदारद रहे अधिकारी
नानपारा में आयोजित समाधान दिवस में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकांश जिम्मेदार नदारद रहे। बीडीओ नवाबगंज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। 31 शिकायतें प्राप्त हुईं और दो का मौके पर समाधान हुआ। सोहबतिया निवासी राकेश कुमार राजस्व टीम की पैमाइश के बाद भी उनकी जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। लीलापारा निवासी दिनेश कुमार ने घर के रास्ते पर दबंगों के कब्जे की शिकायत की।
231 शिकायतों में मात्र 20 का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में सभी छह तहसीलों में मात्र 20 शिकायतों का निस्तारण हो सका। पयागपुर तहसील में 140 शिकायती पत्रों में सात, मिहींपुरवा तहसील में 21 में दो, कैसरगंज में 76 में दो, नानपारा में 31 में दो, सदर में 33 में चार और महसी तहसील में आए 30 शिकायती पत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।