फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lukewarm sunshine in the afternoon gave relief from melting, temperature increased by 4.6 degrees

Bahraich News: दोपहर में निकली गुनगुनी धूप ने गलन से दी राहत, 4.6 डिग्री बढ़ा तापमान

Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lukewarm sunshine in the afternoon gave relief from melting, temperature increased by 4.6 degrees
 बहराइच में गुरुवार को मेडिकल कालेज के पार्क में दोपहर बाद ​खिली धूप में बैठे लोग।
बहराइच। तराई में मौसम की उठा पटक का दौर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह जहां तराई कोहरे व सर्द हवाओं की चपेट में रही तो वहीं दोपहर में गुनगुनी धूप निकली। धूप निकलने से लोगोंं को गलन भरी ठंड से राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते सर्द हवा के चलते तराई एक बार फिर गलन भरी ठंड की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


तराई में मौसम की मार जारी है। हालांकि बृहस्पतिवार को बुधवार की अपेक्षा ठंड थोड़ी कम रही और अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री का इजाफा हुआ। बुधवार की रात तराई घने कोहरे व गलन की चपेट में रही और कोहरे का सिलसिला बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर जहां दृश्यता कम रही और वाहनों की रफ्तार कम रही। कोहरे के साथ लगभग दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने सुबह लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किया।
विज्ञापन

कोहरा व गलन बढ़ने से जहां एक ओर सामान्य लोग परेशान हैं तो वहीं किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। नानपारा के हांडा बसहरी निवासी किसान कोईली प्रसाद, रामकुमार शुक्ल, कामेश्वर शुक्ल, धरसवां निवासी राज किशोर, जनार्दन आदि ने बताया कि गेहूं को सीधा फायदा होगा। किसानों ने बताया कि कोहरा पड़ने से गेहूं का प्रसार अच्छा होगा और उत्पादन बढ़ेगा। वहीं सरसों व आलू को पाला गिरने पर नुकसान होगा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं जले अलाव, कांपे लोग

फखरपुर। तराई में जारी भीषण ठंड के बीच बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन फखरपुर के कस्बा, बाजार, अस्पताल, भिलोरा मोड चौराहा, मरौचा, पटासिया आदि चौराहों पर अलाव जलते नहीं मिले। वहीं ठंड से बचाव के लिए वाहन चालक कूड़ा जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। कस्बा निवासी हबीब, ननकू, रामसमुझ पाल, रमेश पांडे आदि ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed