फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lucknow team champions in football competition

फुटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम चैंपियन

Sat, 10 Aug 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lucknow team champions in football competition
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम क? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खेल निदेशालय व फुटबाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान पर शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता की फाइनल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय व फुटबाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में मौजूदा समय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन पर लखनऊ व कानपुर मंडल की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि व सीडीओ अरविंद चौहान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुए फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच 2-0 के अंतर जीत लिया। लखनऊ मंडल की ओर से खेलते हुए आनंद प्रकाश यादव ने मैच के 28वें मिनट में एक और रजनीश ने मैच के 38वें मिनट में एक गोल कर फाइनल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि सीडीओ चौहान ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दोनों टीमों के कप्तान को बधाई दी। प्रतियोगिता में मैच का आंखों देखा हाल सरदार सरजीत ने सुनाया।

प्रतियोगिता के पूर्व क्रीडाधिकारी एआर अंसारी ने मुख्य अतिथि सीडीओ चौहान व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश भारती को बैज लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार, नरेश निषाद, कैलाश डालमिया, सैय्यद आसिफ किरमानी, कैलाश यादव, प्रेम अग्रवाल, संतोष सिंह वालिया, हकीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed