{"_id":"695030ba86e709473e00280f","slug":"lords-club-won-the-last-league-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-141856-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लॉर्ड्स क्लब ने जीता अंतिम लीग मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लॉर्ड्स क्लब ने जीता अंतिम लीग मुकाबला
Sun, 28 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर में आयोजित क्रिकेट मैच में बैटिंग करता खिलाड़ी। -संवाद
शिवपुर। राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का अंतिम लीग मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रवींद्र नाथ सिंह क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। टीम के लिए कृष और तुषार सोनी ने 34-34 रनों का योगदान दिया। लॉर्ड्स क्लब की ओर से अमन पासवान ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। मात्र 11.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सूरज ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से आशुतोष कैराती ने 4 विकेट लेकर संघर्ष तो किया, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी दिलीप यज्ञसैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर अकील अहमद, आतिफ खान, आदिल जमीर, इशरत महमूद खान, अनीत बाजपेई, चंदन व सुखदेव गुप्ता आदि मौजूद रहे।