{"_id":"65c90cc443e460d8d90f55ed","slug":"looted-jewelery-bahraich-news-c-98-1-slko1011-110016-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परिवार को बंधक बना लाखों के जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परिवार को बंधक बना लाखों के जेवरात लूटे
Sun, 11 Feb 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/तेजवापुर। रामगांव क्षेत्र में शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब 10 लाख के जेवरात और नकदी लूट ली। विरोध करने पर परिवार के युवक को धारदार हथियार व असलहे की बट से मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर दौड़े ग्रामीणों को देख बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
यह घटना रामगांव क्षेत्र के भकला गोपालपुर निवासी देशराज सिंह के घर में हुई। शनिवार रात खाना खाकर परिवार के लोग सो रहे थे। देशराज की पत्नी ननकई ने बताया कि रात करीब एक बजे उनके पति के चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर ननकई दरवाजा खोल कर बाहर निकली तो सामने सात-आठ सशस्त्र बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने उनके पति को खंभे से बांध रखा था।
मकान का दरवाजा खुलने पर बदमाश अंदर दाखिल होने लगे। यह देख देशराज के बेटे प्रमोद ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार व असलहे की बट से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों के मुताबिक प्रमोद को कमरे में बंधक बनाकर देशराज के बड़े बेटे वीर बहादुर के कमरे में दाखिल हुए बदमाशों ने 10 लाख से अधिक कीमत के आभूषण व नकदी लूट ली। इसके साथ मोबाइल व बाइक की चाभियां भी उठा ले गए।
विज्ञापन
ननकई से घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश भाग निकले। ननकई के मुताबिक उसके पति देशराज व बेटा प्रमोद ने सुबह थाने पहुंचकर सूचना दी। इस पर सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की।
पुलिस टीम कर रही जांच
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर परिवार के लोग लगातार बयान बदल रहे हैं। पुलिस टीम जांच कर रही हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-वृंदा शुक्ला, एसपी